Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

पटना हाईकोर्ट ने आइएएस को ड्रेस कोड पर लगाई फटकार, पूछा-मूवी थियेटर आए हो, अफसर लगे बगलें झांकने

पटना हाई कोर्ट के एक जज ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को उनके अनुचित ड्रेसिंग कोड के लिए जमकर फटकारा।

पटना हाई कोर्ट के एक जज ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को उनके अनुचित ड्रेसिंग कोड के लिए जमकर फटकारा। जज की फटकार के दौरान अधिकारी यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि वह अदालतों में पालन किए जाने वाले किसी भी ड्रेस कोड से बिल्कुल अनजान हैं। ऐसे में कोर्ट ने पूछा कि- क्या उन्होंने मसूरी में सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थान में भाग नहीं लिया था? जज ने अधिकारी को फटकार लगाते हुए पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि वो एक मूवी थियेटर में आए हैं। अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये मामला जज पीबी बजंथरी की अदालत का है।
जज पीबी बजंथरी ने आइएएस अधिकारी को अनुचित ड्रेस में देख उनसे पूछा कि क्या उन्होंने मसूरी में सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थान में भाग नहीं लिया था? अधिकारी जज के सवाल का जवाब तराशते नज़र आए। ज्यादातर समय बस वहीं खड़े होकर जज की बात सुन रहे थे, लेकिन इस बीच जज बजंथरी ने पूछा कि- क्या आपको लगता है कि यह एक सिनेमा हॉल है? आप नहीं जानते कि आपको किस ड्रेस कोर्ट में अदालत में पेश होना है? कम से कम कोट और कॉलर तो खुला नहीं होना चाहिए।
इस दौरान आईएएस अधिकारी अपने आसपास मौजूद वकील को देखते रहे। आईएएस आनंद किशोर को बिहार सीएम का बेहद करीबी माना जाता है। अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट की दुनिया में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी इस घटना के वीडियो को लोगों ने जमकर शेयर किया हैष वायरल वीडियो क्लिप में जज को दो मिनट से अधिक समय तक अधिकारी को फटकारते हुए देखा जा सकता है। वह एक सफेद शर्ट में अपने कॉलर बटन खुले और बिना ब्लेज़र के सुनवाई के लिए पहुंचे थे।