Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

देखें वीडियोः तालाब में नहा रहे व्यक्ति को हंस में किया बेहाल, फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा-हंसो बाबा हंसो

तालाब में नहा रहे व्यक्ति की शामत आ गई। कारण ये था कि हंस ने उसे बेहाल कर दिया। हंस उसे देखकर आक्रमक हो गया और चोंच मारकर खदेड़ने लगा। शायद हंस ये ही कह रहा है कि उसके एरिये में वह क्यों आया।

तालाब में नहा रहे व्यक्ति की शामत आ गई। कारण ये था कि हंस ने उसे बेहाल कर दिया। हंस उसे देखकर आक्रमक हो गया और चोंच मारकर खदेड़ने लगा। शायद हंस ये ही कह रहा है कि उसके एरिये में वह क्यों आया। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसे एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर की ओर से शेयर किया गया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ जो उसने कभी नहीं सोचा होगा। वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स तालाब में नहाने जाता है, लेकिन इस दौरान उसके साथ कुछ ऐसा होता है कि उसको वहां से अपनी जान बचाकर भागना पड़ जाता है।
वीडियो में दिखाया गया है कि तालाब में एक शख्स नहा रहा है। वो तैरते-तैरते आगे बढ़ रहा है, तभी वह अपने पीछे दो हंसों को आते देखता है। हंसों को देखते ही वह व्यक्ति तेजी से तालाब से बाहर निकलने के लिए तैरने लगता है। तभी पीछा कर रहे दो हंस में से एक हंस तेजी से उसके ऊपर उछलता है। वह व्यक्ति पानी में कुछ सेकेंड के लिए छिपता है। फिर जैसे ही बाहर निकलता है तो उसकी पीठ पर हंस जोर-जोर से चोंच मारने लगता है। चोंच मार-मारकर बंस व्यक्ति कोबेहाल कर देता है, लेकिन रुकता नहीं। बस फिर क्या शख्स अपनी जान बचाने के लिए पानी से तेजी से भागने लगता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shakti Kapoor (@shaktikapoor)

वीडियो को इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- हंसो बाबा हंसो। इस वीडियो को अब तक एक लाख 19 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग ढेरों मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- और मजे ले लो। एक ने लिखा कि- आया हूं तो कुछ करके ही जाऊंगा।