Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, हाईस्कूल में मुकुल सिलस्वान और इंटरमीडिएट में दिया राजपूत ने किया टॉप

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर का बोर्ड परीक्षाफल सोमवार शाम जारी हो गया है। हाईस्कूल परीक्षा में इस बार टिहरी गढ़वाल जिले के मुकुल सिलस्वान ने 99.0 प्रतिशत अंकों के साथ टाप किया है।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर का बोर्ड परीक्षाफल सोमवार शाम जारी हो गया है। हाईस्कूल परीक्षा में इस बार टिहरी गढ़वाल जिले के मुकुल सिलस्वान ने 99.0 प्रतिशत अंकों के साथ टाप किया है। इंटरमीडिएट में हरिद्वार जिले की दिया राजपूत ने 97.0 प्रतिशत अंक पाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस बार हाईस्कूल का परीक्षाफल 77.47 प्रतिशत व जबकि इंटरमीडिएट का 82.63 प्रतिशत रहा है।
बोर्ड सभागार से सोमवार शाम चार बजे शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत रिजल्ट जारी किया। इस साल उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 28 मार्च से 19 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। दोनों परीक्षाओं के लिए 1333 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में हाईस्कूल के 1,29,778 जबकि इंटरमीडिएट में 1,13,164 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार मूल्यांकन 15 दिन चला। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल से नौ मई तक हुआ। परीक्षा परिणाम जारी होने के दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर, परिषद की सचिव नीता तिवारी आदि मौजूद रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।