Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने को को सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के रूप में मनाएगी बीजेपी

नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के रूप में मनाने जा रही है। इस संबंध में पार्टी ने 30 मई से 15 जून तक कार्यक्रम निर्धारित कर दिए हैं।

नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के रूप में मनाने जा रही है। इस संबंध में पार्टी ने 30 मई से 15 जून तक कार्यक्रम निर्धारित कर दिए हैं। तय कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उत्तराखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय के निर्देशानुसर 30 मई से 15 जून तक देशभर की तरह उत्तराखंड में भी बूथ स्तर तक इस संबंध विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएंगे। इसके क्रियान्वयन के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल के सयोजन में प्रदेश स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड़ड़ा के निर्देशों व प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक के मार्गदर्शन में संचालित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुफ्त टीकाकरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल से जल योजना जैसी दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लाभान्वित व जरूरतमंदों लोगों को इन कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए बनाई गयी प्रदेश स्तरीय समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल का संयोजक के साथ सह संयोजक के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र बिष्ट समेत कुल 17 विभागों के संयोजक अलग-अलग बनाए गए हैं। इसी तरह सभी जिलों में 3 सदस्य समिति के अलावा मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम हेतु समिति गठन किया जाएगा।
चौहान ने जानकारी दी कि केंद्र व प्रदेश नेतृत्व द्धारा तय इस 15 दिवसीय सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यक्रमों में सभी सांसद, विधायक, नगर निगम एवं पालिका अध्यक्ष,  जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी जनप्रतिनिधि व प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर तक सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की पूर्ण रूप से भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।