पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का ना देखा होगा ऐसा रूप, अब इस अंदाज में बोल दिया ऐसा कि सारे लोग….
उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत पहले सोशल मीडिया में अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे। कभी फटी जींस और कभी पीएम मोदी की तुलना भगवान से करने पर वह सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुए।
उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत पहले सोशल मीडिया में अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे। कभी फटी जींस और कभी पीएम मोदी की तुलना भगवान से करने पर वह सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुए। फटी जींस वाले बयान को तो उन्होंने एक साल बाद एक बार फिर से हवा दे दी। कहा कि मुझे अपने इस बयान पर गर्व है। वहीं, उनका ऐसा रूप देखने को मिला, जिसने सारे लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है। इस वीडियो को उत्तराखंड कांग्रेस के नेता सूर्यकांत धस्माना ने सोशल मीडिया में शेयर किया है।उनका ये वीडियो पौड़ी जिले के सतपुली का है। मौका था साहित्यकार व दूरदर्शन के पूर्व समाचार संपादक राजेंद्र धस्माना की छठी पुण्य तिथि का। इस मौके पर जब भाषण की शुरुआत में पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत मंचासीन अतिथियों का नाम लेने के बाद दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों का नाम ले रहे थे तो उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश सचिव कवींद्र इष्टवाल का नाम लेकर उनसे सवाल किया-भाई किस पार्टी में हो।
उनके यह बोलते ही कार्यक्रम में ठहाके लगने लगे। इस पर तीरथ सिंह रावत भी खुद को भी ठहाका लगाने से नहीं रोक पाए। फिर हंसते हुए बोले- आजकल याद ही नहीं रहता कल तक वहां वाले आज हमारे साथ और हमारे वाले उनके साथ। फिर बोले कवींद्र जी को पता चल गया होगा कि जो वहां हाल हैं, वही हमारे.. और फिर ठहाके लगने लगे।
पढ़ें: फटी जींस पर एक बार फिर उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ का आया बयान, अपने पिछले बयान पर उन्हें है गर्व




