Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

आइपीएल में इस आलराउंडर ने पहले छोड़ी कप्तानी, अब टीम से हुए बाहर, धोनी की बढ़ी मुश्किलें

आइपीएल में भारत और चेन्नई सुपरकिंग्स के अनुभवी आलराउंडर रविंद्र जडेजा पसलियों की चोट के कारण बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे सत्र से बाहर हो गए।

आइपीएल में भारत और चेन्नई सुपरकिंग्स के अनुभवी आलराउंडर रविंद्र जडेजा पसलियों की चोट के कारण बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे सत्र से बाहर हो गए। उन्होंने कुछ दिन पहले ही टीम की कप्तानी छोड़ी थी। नसुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पीटीआई को बताया कि रविंद्र जडेजा सीएसके के अगले दो मैच में नहीं खेले क्योंकि उनकी पसली में चोट है। वह घर लौट चुके हैं। इसके साथ ही सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मुश्किलें बढ़ गई।
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उसे सिर्फ 4 मैचों में ही जीत मिली है। चेन्नई 8 अंकों के साथ अंक तालिका में 9वें पायदान पर है। इस बीच फ्रेंचाइजी के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व कप्तान रविंद्र जडेजा चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
इस मैच में हुए थे चोटिल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रविंद्र जडेजा चोटिल हो गए थे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था। टॉस के दौरान कप्तान धोनी ने बताया था कि जडेजा फिट नहीं हैं। इस मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 91 रनों से हराया था. सीएसके मैनेजमेंट लगातार जडेजा की चोट पर नजर बनाए हुए है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जडेजा का जल्द ठीक होना काफी मुश्किल लग रहा है।
इस सीजन फीके रहे जडेजा
चेन्नई की टीम का प्लेऑफ में पहुंच पाना थोड़ा मुश्किल है। टीम को अपने बचे हुए तीनों मुकाबले जीतने होंगे, साथ ही उन्हें अन्य टीमों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। वहीं बात की जाए जडेजा की तो इस सीजन वह फीके नजर आए। उन्होंने 10 मुकाबलों में 19.33 की औसत और 118.36 के स्ट्राइक रेट से 116 रन बनाए हैं और 5 विकेट अपने नाम किए हैं। इस सीजन उनका सर्वाधिक स्कोर 26 रन नाबाद है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन्हें टीम की कमान सौंपी गई, लेकिन 8 में से 6 हार के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी।

You may have missed