Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

वरमाला के दौरान शराब के नशे में लड़खड़ाते दूल्हे को देख दुल्हन को आया गुस्सा, बगैर शादी के बैरंग लौटी बरात

शादी समारोह में जब वरमाला का समय आया तो दुल्हन को दूल्हे की हकीकत पता चली। वह नशे में झूम रहा था और लड़खड़ा रहा था। इस पर दुल्हन आग बबूला हो गई।

शादी समारोह में जब वरमाला का समय आया तो दुल्हन को दूल्हे की हकीकत पता चली। वह नशे में झूम रहा था और लड़खड़ा रहा था। इस पर दुल्हन आग बबूला हो गई। उसने शादी से इनकार कर दिया। इस पर बरात को बगैर दुल्हन से ही वापस लौटना पड़ा। इस घटना को जिसने भी सुना, वही तारीफ कर रहा है। फिर भी एक बात और ध्यान देने योग्य है कि आजकल शादी समारोह में शराब का प्रदर्शन खुलकर किया जा रहा है। पहले बराती छिपकर शराब पीते थे। अब चाहे वर पक्ष यो हा या फिर दुल्हन पक्ष, अधिकांश मामलों में मेहंदी की रस्म के नाम पर मेहमानों को शराब परोसी जाने लगी है।
घटना उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोटद्वार झंडीचौड़ क्षेत्र की है। यहां पौड़ी जनपद के एकेश्वर ब्लाक के नौगांवखाल क्षेत्र एक बरात आई थी। बरात जब झंडीचौड़ दुल्हन के घर पहुंची, तब दूल्हा नशे में धुत था। वह बरात स्वागत के दौरान ही ऊल-जूलूल हरकत करने लगा। बावजूद इसके दुल्हन पक्ष ने बरात का स्वागत किया और दूल्हे को सम्मान के साथ विवाह मंडप में ले जाया गया। पूजन कार्यक्रम के बाद वरमाला की तैयारी होने लगी।
इस बीच दुल्हन भी स्वजन व सखियों के साथ वरमाला लेकर विवाह मंडप में पहुंच गई। बताया गया कि मंडप में जब दुल्हन ने दूल्हे को नशे में लड़खड़ाते देखा तो शादी करने से ही इन्कार कर दिया। दुल्हन के इस निर्णय से वर पक्ष में सन्नाटा पसर गया। वधू पक्ष ने भी दूल्हे के नशे में धुत होने पर कड़ी आपत्ति जताई। बाद में दोनों पक्षों की बीच चली लंबी वार्ता के बाद बरात बगैर दुल्हन के ही वापस लौट गई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।