Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

दो राज्यों की सरकारों ने राज्य कर्मचारियों को दिया ईद का तोहफा, डीए में की गई इतनी बढ़ोत्तरी

ईद से पहले दो राज्यों की सरकारों ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का एलान किया है।

ईद से पहले दो राज्यों की सरकारों ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का एलान किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की है। वहीं, गुजरात सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का डीए 3 फीसदी बढ़ाने का एलान किया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर के जरिये राज्‍य सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। एक मई को गुजरात का स्‍थापना दिवस भी होता है। यह दिन गुजरात के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सौगात लेकर आया। इस मौके पर गुजरात सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान किया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने हिंदी में लिखे ट्वीट में कहा कि कर्मचारियों के हित में आज हमने एक बड़ा फैसला लिया है। शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा करता हूं। यह दर आज एक मई से से ही लागू होगी।

राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जो अब तक 17 फीसदी था वह वेतन वृद्धि के बाद 22 फीसदी पर पहुंच गया है। इसके साथ ही गुजरात सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। गुजरात सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का डीए 3 फीसदी बढ़ाने का एलान किया है। डीए का लाभ इसी साल एक जुलाई से मिल सकेगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।