देश में कारोना के नए मामलों में फिर आया उछाल, उत्तराखंड में बढ़े नए संक्रमित
भारत में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर से उछाल दर्ज किया गया है। साथ ही उत्तराखंड में भी कोरोना के नए केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकारें फिर से मास्क को अनिवार्य रूप से लगाने की अपील कर रही हैं। शनिवार 30 अप्रैल की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,688 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 50 लोगों की मौत हुई है। साथ ही कोरोना से 2,755 लोग स्वस्थ हुए। अब देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 18,684 है। अब तक देश में कोरोना के कुल 4,30,75,864 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 4,25,33,377 लोग स्वस्थ हुए और अब तक कोरोना से कुल 5,23,803 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 1,88,89,90,935 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शुक्रवार 29 को कोरोनावायरस के कुल 3377 नए मामले और 60 लोगों की मौत, गुरुवार 28 अप्रैल को कोरोना वायरस के कुल 3303 नए केस और 39 लोगों मौत, बुधवार 27 अप्रैल को कोरोना के 2927 नए केस और 32 लोगों की मौत हुई। मंगलवार 26 अप्रैल को कोरोना के 2,483 नए मामले और 1399 मौत, सोमवार 25 अप्रैल को कोरोना के 2,541 नए मामले और 30 लोगों की मौत, रविवार 24 अप्रैल को कोरोना के 2,593 नए मामले और 44 लोगों की मौत, शनिवार 23 अप्रैल को कोरोना के 2,527 नए केस और 33 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में एक्टिव केस सौ के पार
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर नए संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं, राहत की बात ये है कि आठवें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शुक्रवार 29 अप्रैल की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 21 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले गुरुवार 28 अप्रैल को 13 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 837 केंद्रों में 16539 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.04.29 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7693 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92386 हो गई है। इनमें से 88785 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 7 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 89 से बढ़कर 103 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7693 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 275 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.10 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



