Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

ग्राफिक एरा के नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने गांव में चलाया सफाई अभियान, लोगों को किया जागरूक, वितरित की दवाई

देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के नर्सिंग के छात्र छात्राओं ने आज सहसपुर ब्लॉक के बड़ा रामपुर गांव में सफाई अभियान चलाया और मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरुक किया।

देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के नर्सिंग के छात्र छात्राओं ने आज सहसपुर ब्लॉक के बड़ा रामपुर गांव में सफाई अभियान चलाया और मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरुक किया। इससे पहले छरबा गांव में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने स्कूली बच्चों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य और पोषण के संबंध में जानकारियां दीं। स्कूली किशोर और किशोरियों को कई तरह के विटामिन्स व अन्य सामग्री वितरित की गई।
बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने बड़ा रामपुर गांव में मलेरिया से बचाव के लिए रैली भी निकाली। इसके माध्यम से लोगों को सावधानियों की जानकारी दी। इसके बाद गांव में एक नुक्कड़ नाटक करके स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक में चारू पंवार, आकृति रावत, श्वेता राणा, प्रेरणा मसीह, अमन कंडारी, अंजलि कुमारी, अमरनाथ पंडित, आयशा धीमान, राजालक्ष्मी आदि ने अपनी भूमिका से दर्शकों को प्रभावित किया। छात्र-छात्राओं ने गांव में कई घंटे सफाई अभियान भी चलाया। इस टीम का नेतृत्व शिक्षिकाओं हिना और आराधना जॉर्ज ने किया।
छरबा गांव के राजकीय इंटर कालेज में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने बच्चों को स्वास्थ्य बेहतर रखने के गुर सिखाने के साथ ही आयरन, पैरासिटामाल, कृमिनाशक, मल्टी विटामिन्स और सैनिटरी नैपकिन वितरित किए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने किया।