Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में भगवा टोपी में नजर आए सभी सांसद और मंत्री, दी गई पीएम मोदी की तस्वीर वाली चॉकलेट

दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक भी भगवा रंग में रंगी नजर आई। बैठक से पहले पार्टी के सभी सांसद नई टोपी में नजर आए।

दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक भी भगवा रंग में रंगी नजर आई। बैठक से पहले पार्टी के सभी सांसद नई टोपी में नजर आए। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने चार राज्यों की जीत के बाद अहमदाबाद में जो रोड शो किया था। उस दौरान यही टोपी पहनी गई थी। अब यही टोपी सभी सांसदों और मंत्रियों को वितरित की गई हैं। इसके साथ ही बीजेपी सांसदों को खास तरह की चॉकलेट भी दी गई। इस पर पीएम मोदी की तस्वीर छपी हुई है। चार राज्यों में मिली चुनावी जीत के बाद बीजेपी एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही है।
जानकारी के अनुसार सांसदों को बांटी गई टोपी को गुजरात बीजेपी की ओर से तैयार किया गया है। ये पार्टी नेताओं को बहुत पसंद आई है। इस टोपी का लुक ठीक उसे तरह से है, जैसी टोपी पीएम मोदी ने उत्तराखंड दौरे के दौरान पहाड़ी टोपी पहनी थी। यानी उत्तराखंड की पहाड़ी टोपी का डिजाइन अब भाजपा की भगवा टोपी के रूप में देखा जा रहा है। भगवा रंग की इस टोपी में आगे कमल का फूल जड़ा है। इसके बाद दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल ने ये टोपियां और एनर्जी बूस्टर चॉकलेट मंगवाई। ये सभी टोपियां करीब चार सौ सांसदों को वितरित की गईं थी। अब पार्टी सांसद ये टोपियां पहन कर घूम रहे हैं और एनर्जी बूस्टर चॉकलेट खाते हुए नजर आ रहे हैं।