Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

शादी का दिया झांसा, होटल ले जाकर खिलाया नशीला पदार्थ, किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो, कमाई उड़ाई, फिर फोन किया बंद

शादी का झांसा देकर पहले महिला को प्रेम जाल में फंसाया। फिर होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म किया। यही नहीं, महिला की कमाई को प्रेमी उड़ाता रहा। उसके साथ दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई और वायरल करने की धमकी भी दी गई।

शादी का झांसा देकर पहले महिला को प्रेम जाल में फंसाया। फिर होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म किया। यही नहीं, महिला की कमाई को प्रेमी उड़ाता रहा। उसके साथ दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई और वायरल करने की धमकी भी दी गई। फिर प्रेमी अचानक गायब हो गया। महिला ने एस मामले में देहरादून की पटेलनगर कोतवाली में युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पटेलनगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, महिला के मुताबिक धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी शालू त्यागी उर्फ विशाल वर्तमान में हरिद्वार स्थित सिडकुल क्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहता है। शालू से उनका संपर्क जनवरी 2021 में हुआ। महिला के अनुसार, दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। इस पर वह उससे मिलने देहरादून स्थित होटल आया तो बाहर से खाना पैक करवाकर लाया। उसने भोजन में कोई नशीली चीज मिलाई थी, जिससे खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गईं। इसके बाद शालू ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि 30 जून से नवंबर 2021 के बीच वह उसे अलग-अलग होटल में ले गया और वहां उनके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, उसने महिला की जमा-पूंजी भी खर्च करनी शुरू कर दी। उससे पैसे लेकर वह अपने परिजनों को भेजता था। इससे रुपयों से एक कार भी खरीदी। 23 फरवरी 2022 को वह महिला को बिना बताए कार लेकर चला गया और फोन भी बंद कर दिया।
इस पर महिला ने युवक की सौतेली मां को फोन किया और चोरी का मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही। मामला सुलझाने के लिए 26 फरवरी को महिला को शालू की सौतेली मां मंजू त्यागी और फुफेरी बहन प्रिंसी उर्फ परी ने फोन कर हरिद्वार स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसे शार्ट ड्रेस पहनाई गई और डांस करवाया।उस वाकये का वीडियो भी बना लिया। रात को आरोपित शालू ने फिर से महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही कहा कि वह उनसे शादी नहीं करेगा। इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी शालू त्यागी, उसकी सौतेली मां मंजू त्यागी और फुफेरी बहन प्रिंसी उर्फ परी त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।