Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल से राहत, लेकिन पीएनजी और सीएनजी के रेट बढ़े

दो दिन लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने के बाद तीसरे दिन राहत नजर आई और इनके दाम नहीं बढ़ाए गए। वहीं, अब सीएनजी और पीएनजी के दाम में इजाफा कर दिया गया।

दो दिन लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने के बाद तीसरे दिन राहत नजर आई और इनके दाम नहीं बढ़ाए गए। वहीं, अब सीएनजी और पीएनजी के दाम में इजाफा कर दिया गया। दिल्ली एनसीआर में पीएनजी तथा सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली समेत एनसीआर में पीएनजी की कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 50 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है।
इससे पहले डीजल पेट्रोल के अलावा रसोई गैस मे दाम में इजाफा किया गया था। 14.2 किग्रा के सिलेंडर के दाम में दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में 50 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई थी। चार महीने बाद रसोई गैस की कीमत में 50 इजाफा हुआ है। हालांकि इससे पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 105 रुपये का इजाफा किया गया था।
बुधवार देर रात इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी-पीएनजी के दाम में बढ़ोत्तरी कर दी है। बढ़े हुए दाम आज यानी 24 मार्च से लागू हो रहे हैं। IGL के मुताबिक, आज से घरेलू पीएनजी (PNG) के दाम 1 रुपये बढ़े हुए लगेंगे। यानी पीएनजी की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद अब दिल्ली में पीएनजी गैस 37.61 रुपये में मिलेगी। पहले इसकी कीमत 36.61 रुपये रुपये प्रति एससीएम थी। वहीं, गौतम बुद्ध नगर में पीएनजी गैस की कीमत बढ़कर 35.86 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। गाजियाबाद में भी इसकी कीमत 35.86 रुपये हो गई है।
लगातार दो दिन बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम
गौरतलब है कि 5 राज्यों का चुनाव खत्म हो जाने के कुछ दिन बाद तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल के दाम में लगातार दो दिन इजाफा किया है। बीते मंगलवार को देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में 80 पैसा इजाफा किया गया है। वहीं, बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 80 पैसे का इजाफा किया गया। तेल कंपनियों का कहना है कि महंगे क्रूड ऑयल हो जाने के कारण देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा किया गया है। हालांकि गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई गईं।
प्रमुख शहरों में दाम
तेल कंपनियों के पेट्रोल और डीजल के दाम में 80-80 पैसे के इजाफे से डीजल पेट्रोल के दाम भी काफी बढ़ गये हैं। कई शहरों में तेल का दाम 100 रुपये पार कर गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 111.67 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 95.85 रुपये पर है। रांची में पेट्रोल 100 रूपये पार कर गया है, वहीं, डीजल 93.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।