Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

स्मैक के साथ पुलिस ने पकड़े तीन तस्कर, 50 हजार से ज्यादा नगदी भी बरामद, पिकअप वाहन किया सीज

देहरादून में विकासनगर पुलिस ने स्मैक तस्करी में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से स्मैक के साथ ही 54200 रुपये भी बरामद किए गए हैं। तीनों एक पिकअप वाहन में सवार थे। पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया। पुलिस के मुताबिक बाड़वाला में वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन स्मैक तस्कर हाथ लगे। इनके पास से 8.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। साथ ही स्मैक बेचकर कमाए गए 54200 रुपये भी बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र खिल्लू निवासी बाड़वाला, मनोज निवासी हडोवाला व राकेश चौहान पुत्र मातवर सिंह चौहान
निवासी दुणवा मलेथा थाना चकराता के रूप में हुई।