Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

अक्षय कुमार की बच्चन पांडे की शानदार शुरुआत, पहले दिन ही दस करोड़ से अधिक की कमाई

अक्षय कुमार की नई फिल्म बच्चन पांडे होली के दिन रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन लगभग 40 प्रतिशत का ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया है।

अक्षय कुमार की नई फिल्म बच्चन पांडे होली के दिन रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन लगभग 40 प्रतिशत का ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया है। फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट देखकर माना जा रहा है कि मूवी ने ओपनिंग-डे पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। मूवी को अक्षय कुमार के स्टारडम का पूरा फायदा मिलता दिख रहा है। इस बड़े बजट की फिल्म के रिलीज होने का फैंस लंबे सय से इंतजार कर रहे थे। ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह मूवी पहला वीकेंड खत्म होते-होते 60 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेगी।
अक्षय कुमार, कृति सेनॉन और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर ‘बच्चन पांडे’ एक मसाला फिल्म है। अक्षय कुमार बड़े त्योहारों पर अपनी मसाला फिल्म लाते हैं और जमकर कमाई करते हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार का अंदाज भी जबरदस्त नजर आ रहा है। एक पत्थर की आंख वाले उनके अभिनय को बखूबी सराहा जा रहा है। दर्शकों का कहना है कि ‘बच्चन पांडे’ को पूरे परिवार के साथ देखने लायक फिल्म है। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ से कड़ी टक्कर मिल रही है। फिल्म पिछले एक हफ्ते से जबरदस्त कमाई कर रही है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुई है।