Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

उत्तराखंड में फिर उछाल मारने लगा कोरोना, आज मिले 528 संक्रमित, 11 मौत, कुल आंकड़ा पहुंचा 72 हजार के पार

उत्तराखंड में कोरोना फिर चिंता बढ़ाने लगा है। इसके बावजूद लोग कोरोना के नियमों का पालन करने में ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। आज 528 नए संक्रमित मिले। वहीं, 11 लोगों की कोरोना से मौत हुई। आज 173 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए। उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 72160 हो गई। इनमें से 65703 लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं, कोरोना से अब तक प्रदेश में 1173 लोगों की जान चली गई है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 4638 हैं। चिंताजनक बात ये है कि देहरादून में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज 192 कोरोना के नए संक्रमित देहरादून से हैं। हरिद्वार में 83, उधमसिंह नगर में 69, पिथौरागढ़ में 49, नैनीताल में 37 नए कोरोना संक्रमित मिले।