Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

भारत में 12 से 14 साल के बच्चों को भी कोरोना सुरक्षा कवच, 60 से ऊपर वालों का भी आज से शुरू हुआ टीकाकरण

भारत में बुधवार से 12 से 14 साल तक की उम्र के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा, 60 साल से अधिक आयु के नागरिकों को प्रीकॉशन डोज़ देने के लिए अब तक लागू को-मॉरबिडिटी वाली शर्त को भी बुधवार से खत्म कर दिया गया है।

भारत में कोरोनावायरस की तीसरी लहर धीरे धीरे दम तोड़ रही है। तीसरी लहर में ज्यादा जानमाल का नुकसान इसलिए नहीं हुआ, क्योंकि अधिकांश लोग कोरोना के टीके लगा चुके हैं। अब कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाते हुए भारत में बुधवार से 12 से 14 साल तक की उम्र के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा, 60 साल से अधिक आयु के नागरिकों को प्रीकॉशन डोज़ देने के लिए अब तक लागू को-मॉरबिडिटी वाली शर्त को भी बुधवार से खत्म कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप अब देश का हर वरिष्ठ नागरिक प्रीकॉशन डोज़ लगवा सकेगा।
दिशानिर्देशों के मुताबिक, देशभर में 12+ तथा 13+ आयु के लगभग 4.7 करोड़ बच्चे हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार, हर वह बच्चा, जो वर्ष 2010 या उससे पहले जन्मा है और 12 वर्ष की आयु पार कर चुका है, वह CoWIN पर वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
सरकार के निर्देश के अनुसार, 12 से 14 साल तक के बच्चों को जो टीका लगाया जाएगा, वह हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ईवान्स (Biological Evans) द्वारा निर्मित कॉरबीवैक्स (Corbevax) होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पहले ही कहा था कि 12 से 14 साल तक के बच्चों को सिर्फ कॉरबीवैक्स ही लगाया जाएगा।
COVID-19 के खिलाफ कोवैक्सीन (Covaxin) तथा कोविशील्ड (Covishield) के बाद कॉरबीवैक्स देश में तीसरी वैक्सीन है, और वह हर उस वैक्सीनेशन सेंटर पर उपलब्ध होगी, जहां निशुल्क वैक्सीनेशन किया जा रहा है। मंगलवार को, केंद्र सरकार ने 12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे, जिनके अनुसार, Biological E द्वारा निर्मित यह वैक्सीन मांसपेशियों में दी जाती (intramuscular vaccine) है, और इसकी दो डोज़ 28 दिन के अंतराल पर दी जाएंगी। केंद्र ने जानकारी दी कि 14 से 15 साल तक की उम्र के बच्चों को 15 से 18 साल तक की उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन के दौरान ही कवर किया जा रहा है।
पीएम मोदी ने किया ट्विट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस आयु वर्ग के बच्चों के साथ ही बुजुर्गों से टीकाकरण कराने का आग्रह किया। उन्होंने ट्विट किया कि-अपने नागरिकों का टीकाकरण करने के भारत के प्रयासों में आज का दिन एक महत्वपूर्ण दिन है। अब, 12-14 आयु वर्ग के युवा टीके के लिए पात्र हैं और 60 से ऊपर के सभी लोग एहतियाती खुराक के लिए पात्र हैं। मैं इन आयु वर्ग के लोगों से टीकाकरण कराने का आग्रह करता हूं।

उन्होंने आगे लिखा कि- पूरी दुनिया की देखभाल करने के भारत के लोकाचार के अनुरूप, हमने वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम के तहत कई देशों को टीके भेजे। मुझे खुशी है कि भारत के टीकाकरण प्रयासों ने COVID-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को और मजबूत बना दिया है। आज भारत के पास कई ‘मेड इन इंडिया’ टीके हैं। हमने मूल्यांकन की उचित प्रक्रिया के बाद अन्य टीकों को भी मंजूरी दी है। हम इस घातक महामारी से लड़ने के लिए बेहतर स्थिति में हैं। साथ ही हमें COVID से संबंधित सभी सावधानियों का पालन करते रहना होगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।