उत्तराखंड में एक बार फिर से बदलने जा रहा मौसम, दो दिन इन जिलों में होगी बारिश
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्दी कम हो गई है। तापमान में धीरे धीरे इजाफा हो रहा है।
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्दी कम हो गई है। तापमान में धीरे धीरे इजाफा हो रहा है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी जरूर है। अब एक बार फिर से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रविवार और सोमवार को कुछ जिलों में मामूली बारिश की संभावना है। इसका असर पूरे प्रदेश के तापमान में भी पड़ सकता है।शनिवार पांच मार्च को सुबह से ही प्रदेश भर में धूप खिली है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, रविवार छह मार्च को गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली जिले में कहीं कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसी तरह का मौसम अगले दिन सात मार्च को भी रह सकता है। इस दिन उत्तरकाशी, चमोली के साथ ही कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।




