Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 17, 2026

ऋषिकेश के निकट अल्टो कार के खाई में गिरने से दो की मौत, दो घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अल्टो कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत ब्रह्मपुरी के समीप हुआ।

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अल्टो कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत ब्रह्मपुरी के समीप हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। हादसा मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे हुआ।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। हालांकि, तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को खाई से निकालकर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया। बताया जा रहा है कि आल्टो कार श्रीनगर की ओर से ऋषिकेश आ रही थी। इस बीच चालक नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।