उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किया इतनी सीटें जीतने का दावा, सीएम के लिए गिना दिए इतने नाम
उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद अब राजनीतिक दलों में हार जीत का गणित लगना शुरू हो गया है। साथ ही जीत के दावे किए जाने लगे हैं।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद अब राजनीतिक दलों में हार जीत का गणित लगना शुरू हो गया है। साथ ही जीत के दावे किए जाने लगे हैं। यही नहीं, कांग्रेस में तो सीएम पद के प्रत्याशियों को लेकर भी बहस छिड़ गई है। पूर्व सीएम हरीश रावत कई बार अपनी भावनाएं सार्वजनिक कर चुके हैं। वहीं, यदि कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के बयान को देखें तो सीएम के कई दावेदार मैदान में हो सकते हैं।धीरेंद्र प्रताप ने दावा किया कि 10 मार्च को आने वाले नतीजों में कांग्रेस 45 से 55 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत के साथ शक्तिशाली सरकार बनाएगी। साथ ही कहा कि कांग्रेस ने राज्य के तमाम तेरह जनपदों का अपने-अपने स्तर पर ये आंकलन किया है। सभी जगह से कांग्रेस उम्मीदवारों ने भारी बढ़त ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से आजीज आ चुके थे।यही कारण है कि लोगों ने भाजपा के बजाय कांग्रेस को चुनना बेहतर समझा।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस के पास हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गोविंद सिंह कुंजवाल जैसे कई प्रमुख नेता हैं, जो मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे हैं। इसलिए कांग्रेस को नेतृत्व का कोई संकट नहीं है। उन्होंने पूर्व मंत्री नवप्रभात, हीरा सिंह बिष्ट और यशपाल आर्य को को भी राज्य के नेतृत्व के योग्य नेता बताया। ऐसे में कांग्रेस में अब सीएम पद को लेकर बहस छिड़नी स्वाभाविक है।



