Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

देश में सबसे बड़े बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी ऋषि अग्रवाल से सीबीआइ ने की पूछताछ

देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ ने मुख्य आरोपी ऋषि अग्रवाल से पूछताछ की। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक और कथित बैंक लोन धोखाधड़ी में आरोपी ऋषि अग्रवाल मुंबई में हैं।

देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ ने मुख्य आरोपी ऋषि अग्रवाल से पूछताछ की। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक और कथित बैंक लोन धोखाधड़ी में आरोपी ऋषि अग्रवाल मुंबई में हैं। शनिवार को छापेमारी के बाद सीबीआइ ने इस हफ्ते की शुरुआत में उनसे पूछताछ की। बता दें कि ये पूरा मामला 22842 करोड़ रुपये के कर्ज घोटाले से जुड़ा है।
सूत्रों ने बताया कि शनिवार को छापेमारी के वक्त ऋषि अग्रवाल अपने मुंबई स्थित घर पर थे और उन्होंने तलाशी अभियान के दौरान सहयोग किया। अग्रवाल ने पंचनामा इत्यादि कागजातों पर हस्ताक्षर भी किए। तलाशी के बाद, सीबीआइ ने सोमवार को समन जारी किया और पूछताछ की।
पॉलिसी के तहत, सीबीआइ की बैंक धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करती है। वह सिर्फ आरोपी से पूछताछ करती है और उनके खिलाफ चार्जशीट तैयार करते हैं। आमतौर पर बैंक फ्रॉड केस में गिरफ्तारी का काम ईडी करती है। सीबीआइ ने लुकआउट सर्कुलर इसलिए जारी किया है ताकि आरोपी देश छोड़कर भाग नहीं सके। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में बुधवार को एबीजी शिपयार्ड लिमिडेट, उसके पूर्व प्रवर्तकों के साथ अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग का आपराधिक मामला दर्ज किया था। एक या दो दिन में ऋषि अग्रवाल को समन जारी किया जाएगा।