देश में फिर से बढ़े कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में फिर बढ़ी संख्या
देश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। उत्तराखंड में भी कोरोना के नए केस में वृद्धि दर्ज की गई। बुधवार 26 जनवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 285914 नए केस मिले। इस अवधि में 665 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में 299073 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब देश में कोरोना के कुल सक्रिय केस 2223018 हैं। अब तक देश में कुल 1635844536 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में मंगलवार 25 जनवरी को कोरोना के 255874 नए केस और 614 लोगों की कोरोना से मौत, सोमवार 24 जनवरी को कोरोना के 306064 नए केस और 439 लोगों की मौत, रविवार 23 जनवरी को कोरोना वायरस के 333533 नए केस और 525 लोगों की कोरोना से मौत, शनिवार 22 जनवरी को कोरोना के 337704 नए केस और 488 लोगों की मौत, शुक्रवार 21 जनवरी को कोरोना के 347254 नए मामले और 703 मरीजों की मौत, गुरुवार 20 जनवरी को कोरोना के 317532 नए केस और 491 मरीजों की मौत, बुधवार 19 जनवरी को कोरोना वायरस के 282970 नए केस और 441 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में छह की मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहां मौत के आंकड़े भी चिंता बढ़ा रहे हैं। मंगलवार 25 जनवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 3893 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक दिन पहले सोमवार 24 जनवरी को कोरोना के 3064 नए संक्रमित मिले थे और 11 लोगों की मौत हुई थी। उत्तराखंड में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 1231 केंद्रों में 41488 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.01.25 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7497 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 407358 हो गई है। इनमें से 360180 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 3849 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 31236 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7497 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 1.84 फीसद है। रिकवरी रेट 88.42 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।




