उत्तराखंड के छह पुलिस कार्मिकों को राष्ट्रपति पदक की घोषणा
उत्तराखंड के छह पुलिस कार्मिकों को राष्ट्रपति पदक देने की घोषणा की गई है। भारत के राष्ट्रपति की ओर से गणतंत्र दिवस-2022 के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” मिलेगा। साथ ही सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से पांच कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी पदक विजेताओं को को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक”
1. अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, उत्तराखण्ड।
सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक”
1. धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चमोली।
2. नन्दन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक(एम), पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड।
3. गणेश लाल, पुलिस उपधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
4. महेश चन्द्र चन्दोला, निरीक्षक(एम), अभिसूचना मुख्यालय, उत्तराखण्ड।
5. रमेश चन्द्र भट्ट, उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी, जनपद चंपावत।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



