Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में फिर से डोली धरती, पिथौरागढ़ में आया 4.3 की तीव्रता का भूकंप

उत्तराखंड में एक बार फिर देर रात को धरती डोली। पिथौरागढ़ जिले और आसपास के इलाके में 4.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि अभी इससे किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

उत्तराखंड में एक बार फिर देर रात को धरती डोली। पिथौरागढ़ जिले और आसपास के इलाके में 4.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि अभी इससे किसी नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की वेबसाइट के मुताबिक, भूकंप आधी रात के बाद आज 25 जनवरी को एक बजकर नौ मिनट पर आया। इसका असर ऋषिकेश, उत्तरकाशी, हरिद्वार और देहरादून में भी महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह के करीब 10 किलोमीटर नीचे रहा। इसके झटकों से लोग दहशत में आ गए। इसी माह उत्तराखंड में भूकंप के करीब चार  झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि इनकी रिक्टर स्केल में इनकी तीव्रता तीन से कम रही। अबकी बार तेज झटकों से लोग दहशत में हैं।
भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड
भूकंप की दृष्टि से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील है। राज्य के अति संवेदनशील जोन पांच की बात करें इसमें रुद्रप्रयाग (अधिकांश भाग), बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी जिले आते हैं। ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी व अल्मोड़ा जोन चार में हैं और देहरादून व टिहरी दोनों जोन में आते हैं।
उत्तरकाशी और चमोली में आ चुके हैं बड़े भूकंप
उत्तरकाशी में 20 अक्टूबर 1991 को 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय हजारों लोग मारे गए थे। साथ ही संपत्ति को भी अत्यधिक क्षति हुई थी। इसके बाद 29 मार्च 1999 में चमोली जिले में उत्तराखंड का दूसरा बड़ा भूकंप आया। भारत के उत्तर प्रदेश (अब उत्तराखंड) राज्य में आया यह भूकंप हिमालय की तलहटियों में 90 वर्षों का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस भूकंप में 103 लोग मारे गए थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।