Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

हताश व निराश लोग अब करेंगे दुष्प्रचार, ऐसे लोगों से रहें सावधानः धस्माना

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आगामी चुनाव में हार के डर से हताश और निराश लोग अपने घिसे पिटे दुष्प्रचार के एजेंडे में लग गए हैं।

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आगामी चुनाव में हार के डर से हताश और निराश लोग अपने घिसे पिटे दुष्प्रचार के एजेंडे में लग गए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनमानस को इस प्रकार के दुष्प्रचार से सावधान रह कर पूरे मनोयोग से सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य व देहरादून की सभ्रांत जनता इन हताश व निराश लोगों के दुष्प्रचार के तरीकों से परिचित है और मेरे व मेरे परिवार की प्रतिष्ठा व पृष्ठभूमि के बारे में जानती है।
सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक, डीएवी महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष से लेकर अब तक के 34 वर्षों के मेरे संघर्ष व सेवा को देहरादून की जनता ने देखा और परखा हुआ है। कोविड काल हो या सामान्य काल जब भी किसी ने पुकारा, मैं सेवा के लिए हाजिर हुआ और अपनी पूरी सामर्थ्य से सेवा करने की कोशिश की। पूरे कोविड काल में जरूरतमंद लोगों को राशन पहुंचाने से लेकर तड़पते लोगों को ऑक्सीजन, दवा और रेमेडिसेवर इंजेक्शन उपलब्ध करवाने के प्रयास किए।
उन्होंने कहा कि देहरादून में उत्तर भारत का पहला ऑक्सीजन बैंक आप सब के आशीर्वाद व शुभकामनाओं से स्थापित किया। उनकी सेवा व समर्पण की गतिविधियों से परेशान मित्र अब एक बार फिर चुनाव आते ही अपने परमधर्म दुष्प्रचार में लग गए हैं और पूरे चुनावकाल में वे तरह तरह की अफवाहें व असत्य बातों को फैलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ हताश व निराश लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म का दुरूपयोग कर तरह तरह के दुष्प्रचार करने में लगे हैं, जिसका कोई प्रभाव जनता में नहीँ पड़ने वाला। उन्होंने सभी सभ्रांत नागरिकों व पार्टी के साथी सहयोगियों से आग्रह है कि वे विरोधियों के इन हथकंडों से विचलित या प्रभावित न हों और हमारे मिशन सेवा में सहयोग करते रहें व अपना आशीर्वाद बनाये रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *