Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 27, 2026

भारत में जल्द दिखेगा कोरोना का विस्फोटक रूप, कैंब्रिज विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने जताई ये संभावना

भारत में कुछ ही दिनों में कोविड -19की वृद्धि दर में तेजी देख सकता है। इस दौरान भारत एक तीव्र, लेकिन अल्पकालिक वायरस की लहर में प्रवेश कर सकता है।

भारत में कुछ ही दिनों में कोविड -19की वृद्धि दर में तेजी देख सकता है। इस दौरान भारत एक तीव्र, लेकिन अल्पकालिक वायरस की लहर में प्रवेश कर सकता है। इसका कारण है कि अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन वैरिएंट भारत में भी फैलने लगा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार कोविड -19 इंडिया ट्रैकर डेवलप करने वाले कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में जज बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर पॉल कट्टूमन ने एक ईमेल में लिखा कि- यह संभावना है कि भारत दैनिक मामलों में विस्फोटक वृद्धि देखेगा। हालांकि यह दौर कम समय में ही खत्म भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में नए संक्रमण बढ़ने लगेंगे, संभवतः इस सप्ताह के भीतर। यह अनुमान लगाना कठिन था कि दैनिक मामले कितने अधिक हो सकते हैं।
कट्टूमन और इंडिया कोविड ट्रैकर के डेवलपर्स में उनके शोधकर्ताओं की टीम पूरे भारत में संक्रमण दर में तेज वृद्धि देख रहे हैं। ट्रैकर ने 24 दिसंबर के नोट में छह राज्यों को स्पॉटलाइट किया, जहां नए मामलों की समायोजित वृद्धि दर 5 फीसद से अधिक हो सकती थी। ट्रैकर के अनुसार, यह 26 दिसंबर तक 11 भारतीय राज्यों में फैल गया था।
पिछले हफ्ते, भारत में बूस्टर शॉट्स और टीकाकरण कार्यक्रम में 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों को शामिल करने की अनुमति दी गई है। साथ ही दो और टीकों के साथ-साथ एंटीवायरल पिल मोल्नुपिरवीर को स्थानीय दवा नियामक ने मंगलवार को मंजूरी दे दी थी। भारत में बुधवार को कोविड के 9195 नए मामले सामने आए। यह तीन सप्ताह में सबसे अधिक पाए गए नए दैनिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल कंफर्म केस 3.48 करोड़ हो गए हैं। अब तक मरने वालों की कुल संख्या 480,592 है। देश पहले से ही कोविड की एक और लहर के प्रकोप को रोकने के लिए कमर कस रहा है। अब तक ओमिक्रॉन के केवल 781 मामलों की ही पहचान की गई है।