Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

उत्तराखंड में मौसम, मसूरी, धनोल्टी में गिरी बर्फ की फाहे, नैनीताल में हल्का हिमपात, कल अच्छी बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। रविवार को चारों धामों सहित ऊंची चोटियों में बर्फाबारी हुई। वहीं, मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल सहित कई हिल स्टेशनों में शाम के समय पांच मिनट तक बर्फ की हल्की फाहे गिरी।

उत्तराखंड में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। रविवार को चारों धामों सहित ऊंची चोटियों में बर्फाबारी हुई। वहीं, मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल सहित कई हिल स्टेशनों में शाम के समय पांच मिनट तक बर्फ की हल्की फाहे गिरी। सोमवार को मौसम एक बार फिर से खुल गया। सुबह से ही मैदानी इलाकों में चटक धूप खिली है। मौसम निरंतर बदलता रहेगा। आज यानी सोमवार 27 दिसंबर को भी ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मंगलवार को अच्छी बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। पहाड़ों में हल्की बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी से तापमान तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
पहाड़ों में तो ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर जारी है। बदरीनाथ, केदारनाथ समेत चारों धामों में रविवार की देर शाम हिमपात हुआ। इसके अलावा हेमकुंड साहिब, पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। गत रात नैनीताल के हिमालय दर्शन क्षेत्र में हल्का हिमपात हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 3000 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। शेष स्थानों पर मौसम शुष्क करेगा।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 28 दिसंबर को कुमाऊं मंडल के कुछ स्थानों और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 2500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 29 और 30 दिसंबर को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। हालांकि 30 दिसंबर को एक्टिविटी कुछ कम हो जाएगी।
शहर——–अधिकतम तापमान——-न्यूनतम तापमान
देहरादून———-17.9——————–6.0
नैनीताल———-08.1——————–0.4
हरिद्वार———-18.6——————–5.4
औली————09.1——————–0.2
पंतनगर———-21.0——————–6.1
मुक्तेश्वर———-08.9——————–0.4
टिहरी————10.0——————–2.8
मसूरी————09.0——————–1.3