उत्तराखंड में कोरोना ने बढ़ाई फिर से चिंता, ज्यादा मिलने लगे नए संक्रमित, कम हो रहे स्वस्थ
उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरना के नए संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। वहीं, स्वस्थ होने वालों की संख्या कम है। राहत ये है कि आज किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। वहीं, प्रदेश के तीन जिले बागेश्वर, टिहरी और उत्तरकाशी फिलहाल कोरोनामुक्त हैं। बुधवार 22 दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 27 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार 21 दिसंबर को 29 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 984 केंद्रों में 46407 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2021.12.22 Health Bulletin
अब तक कुल 7415 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344658 हो गई है। इनमें से 330869 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 11 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 184 हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7415 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।



