उत्तराखंड में कम हुए कोरोना के नए संक्रमित, 15वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर से कमी दर्ज की गई। वहीं 15वें दिन भी लगातार कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। टिहरी और उत्तरकाशी जिला कोरोनामुक्त हैं। रविवार 19 दिसंबर की शाम को जारी की गई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शनिवार 18 दिसंबर को 25 नए संक्रमित मिले थे। हालांकि रविवार को सैंपलिंग भी 10697 रही, जो कम है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार को 551 केंद्रों में 26904 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2021.12.19 Health Bulletin
अब तक कुल 7413 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344591 हो गई है। इनमें से 330820 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान नौ लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 168 है। अब तक प्रदेश में कुल 7413 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।



