Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

भारत में कोरोना के नए केस में मामूली बढ़ोत्तरी, उत्तराखंड में रिकवरी रेट में आया सुधार

भारत में कोरोना के नए केस में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। वहीं, उत्तराखंड में फिलहाल राहत है और 10वें दिन भी किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई।

भारत में कोरोना के नए केस में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। वहीं, उत्तराखंड में फिलहाल राहत है और 10वें दिन भी किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। बुधवार यानी 15 दिसंबर की सुबह तक भारत में पिछले 24 घंटे में 6984 नए कोविड -19 केस सामने आए। इस दौरान 247 लोगों की मौत हुई। अगर सक्रिय मरीजों की बात करें तो देश में कोविड 87562 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर 8168 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 34146931 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक कुल 476135 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। देश में अब तक कुल 1346114483 डोज वैक्सीनेशन हो चुका है।
पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में मंगलवार, 14 दिसंबर को कोरोनावायरस के 5784 नए केस और 252 मरीजों की मौत, सोमवार 13 दिसंबर को कोरोना वायरस के 7350 नए मामले और 202 लोगों की मौत, रविवार 12 दिसंबर को कोरोना के 7774 नए मामले और 306 लोगों की मौत, शनिवार 11 दिसंबर को कोरोना के 7992 नए मामले और 393 लोगों की मौत, शुक्रवार 10 दिसंबर को कोरोना वायरस के 8503 नए मामले और 624 लोगों की कोरोना से मौत, गुरुवार नौ दिसंबर को कोरोना के 9419 नए केस और 159 लोगों की मौत, बुधवार आठ दिसंबर को कोरोना वायरस के 8439 नए मामले और 195 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में 10वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में मामूली बढ़ोत्तरी हुई। वहीं 10वें दिन भी लगातार कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। टिहरी जिला अब कोरोनामुक्त है। मंगलवार 14 दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 16 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले सोमवार 13 दिसंबर को 12 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 1021 केंद्रों में 42429 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.12.14 Health Bulletin
अब तक कुल 7412 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344487 हो गई है। इनमें से 330761 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 17 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 138 है। अब तक प्रदेश में कुल 7412 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.02 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।