Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

दिसंबर माह में सर्दी और बारिश से होगी शुरुआत, कल से तीन दिन इन जिलों में होगी बारिश, यहां के लिए यलो अलर्ट

दिसंबर माह में मौसम बदलने जा रहा है। तीन दिनों तक उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर बारिश होगी। इसके साथ ही सर्दी भी बढ़ जाएगी। दो दिसंबर को तो राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिसंबर माह में मौसम बदलने जा रहा है। तीन दिनों तक उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर बारिश होगी। इसके साथ ही सर्दी भी बढ़ जाएगी। दो दिसंबर को तो राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही इन जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश होगी। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की भी संभावना है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, एक दिसंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद दो दिसंबर को पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिले के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
उन्होंने बताया कि इसी दिन हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बरफबारी होगी। तीन दिसंबर को कुमाऊं मंडल के जिलों और उनसे लगे गढ़वाल मंडल के जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।