Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

भाजपा का दावाः उत्तराखंड में एतिहासिक होगी मोदी की रैली, जुटेंगे लाखों लोग

उत्तराखंड भाजपा ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 नवम्बर को देहरादून में होने वाली रैली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और रैली में लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है।

उत्तराखंड भाजपा ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 नवम्बर को देहरादून में होने वाली रैली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और रैली में लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है। प्रदेश मुख्यालय में तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में तीन जिलों हरिद्वार, देहरादून, देहरादून महानगर के जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों ने शिरकत की।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि स्थान चयन को लेकर प्रशासन से वार्ता चल रही है और जल्दी ही स्थल चयन किया जाएगा। यह रैली ऐतिहासिक और महारैली होगी और इसे लेकर जनता तथा भाजपा कार्यकर्त्ताओं में अपार उत्साह है। इसके पीछे भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उतराखंड के विकास के लिए ऐतिहासिक विकास कार्य रहे है। मोदी जी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव भी रहा है। इस दौरान अन्य कार्यक्रमों की रूप रेखा पर भी विचार किया जा रहा है।
बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए आज से ही प्रचार प्रसार में जुट जाने का आह्वाहन करते हुए कहा कि रैली में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक मोदी जी की सभा मैं अधिकतम संख्या में पहुचने पर जोर देने को कहा। इस अवसर पर महामंत्री प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री यतिश्वरानंद, सुबोध उनियाल, विधायक हरबंस कपूर, सहदेव पुण्डीर, उमेश शर्मा काऊ, जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर, सीता राम भट्ट जिलाध्यक्ष हरिद्वार डॉ जयपाल सिंह चौहान सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।