Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

कोरियर की आड़ में दो सगी बहनें कर रही थीं नशे का कारोबार, पुलिस ने पकड़ा

देहरादून में कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने कोरियर की आड़ में नशे का कारोबार कर रही दो सगी बहिनो को गिरफ्तार किया।

देहरादून में कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने कोरियर की आड़ में नशे का कारोबार कर रही दो सगी बहिनो को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने कब्जे से 150 ग्राम अबैध चरस व 320 नशीली गोलियां बरामद की। ये दोनों बहने चेकिंग के दौरान तब पकड़ी गई, जब वे स्कूटी से मादक पदार्थ लेकर जा रही थीं।
पुलिस के मुताबिक गत 23 नवंबर की रात को मुस्कान चौक निकट आईएसबीटी के सामने स्कूटी सवार दो युवतियों को पकड़ा गया। इनकी पहचान स्वाति राणा और प्रीति राणा के रूप में हुई। वाहन चेकिंग के दौरान इनके कब्जे से क्रमशः 150 ग्राम चरस व 320 नशीली गोलियाँ बरामद हुई। दोनो ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे दोनों सगी बहिने है। उनकी रिस्पना के पास कोरियर की दुकान है। इसकी आड़ में वे दोनों चरस व नशे की दवाई ग्राहक को देती हैं।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1- स्वाति राणा पुत्री राजेन्द्र सिह राणा निवासी सरस्वती बिहार ई-बाल्क लेन नं0-06 थाना नेहरु कालोनी, जनपद देहरादून उम्र-24 वर्ष।
2- कु0 प्रीति राणा पुत्री राजेन्द्र सिह राणा निवासी सरस्वती बिहार ई-बाल्क लेन नं0-06 थाना नेहरु कालोनी, जनपद देहरादून, वर्ष- 22 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
1- चरस – 150 ग्राम ।
2-नशीली गोलियाँ- 320 (Alprozalam)
3-वाहन सं0-UK07BU-1897 (स्कूटी)