Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 30, 2026

मां दुर्गा महोत्सव शुरू, पूजा पंडालों में मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित, कल से होगा पूजन, ये हैं कार्यक्रम

इस बार चौथा और पांचवा नवरात्र आज के ही दिन पड़ रहा है। चौथे नवरात्र में कुसमांडा मां की पूजा और पांचवे नवरात्र में मां स्कंदमाता की पूजा की पूजा की जाती है। पांचवें नवरात्र से पूजा पंडालों में दुर्गा देवी की मूर्ति स्थापित की जाती है।

इस बार चौथा और पांचवा नवरात्र आज के ही दिन पड़ रहा है। चौथे नवरात्र में कुसमांडा मां की पूजा और पांचवे नवरात्र में मां स्कंदमाता की पूजा की पूजा की जाती है। पांचवें नवरात्र से पूजा पंडालों में दुर्गा देवी की मूर्ति स्थापित की जाती है। इसके तहत पूजा पंडालों में दुर्गा मां की पूजा स्थापित कर दी गई। देहरादून में दूनधाटी मां दुर्गा पूजा सेवा समिति (रजि) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 11वें शरदोत्सव हेतु कालिन्दी एन्क्लेव शोभा पैलेस में माता की मूर्ति की स्थापना हुई। फिलहाल मूर्तियों को पर्दे से ढककर रखा गया है। कल यानी 11 अक्टूबर की की शाम से यहां पूजन आरंभ हो जाएगा। इसके साथ ही आम भक्त दर्शन कर सकेंगे।
ये हैं आगामी कार्यक्रम
श्री दुर्गा देवी बोधन सोमबार, 11अक्टूबर021, महाषष्ठी पूजा आमन्त्रण एवं अधिवास 6 बजे शाम से रात सात बजे शाम तक।
12 अक्टूबर की सुबह को महासप्तमी पूजा प्रारम्भ होगी। 11 बजे प्रसाद वितरण, दोपहर एक बजे भोग, शाम सात बजे संध्या आरती।
13 अक्टूबर को महाअष्टमी पूजा।
14 अक्टूबर को महानवमी पूजा होगी।
15 अक्टूबर को सुबह आठ बजे दशमी पूजा होगी। नौ बजे सिंदूर खेला होगा। इसके बाद विजर्जन के लिए दुर्गा की प्रतिमा हरिद्वार के लिए सुबह दस बजे प्रस्थान करेगी। रात आठ बजे शांति जल एवं विजय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
आज मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना के मौके पर संरक्षक धर्म सोनकर, अध्यक्ष रामपद जाना, संजीव जैन, सुनील आहुजा,  प्रदीप सिंह, हरीश चन्द्र झा, विनीत सिंह, नन्दकिशोर, मनीष गुप्ता, शिवप्रसाद, विजय कुमार, एसएन सिंह, एके सिंह, अंजन कुमार, सुरेश कुमार, शरदकुमार, गौतम सोनकर, माधवी जाना, शोभा सोनकर, रोमा, रीमा, कंचन, निमई जाना, छोटे लाल आदि उपस्थित थे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।