Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

पानी से आई बदबू, पलंबर को टैंक की सफाई को बुलाया, अंडर ग्राउंट टैंक में झांका तो उड़े होश, पड़ी थी लाश

हे भगवान ये क्या हो गया। जिस पानी को पी रहे थे, उसमें तो लाश पड़ी हुई थी। जब पानी से बदबू आनी शुरू हुई तो गृहस्वामी ने पलंबर को पानी के अंडर ग्राउंट टैंक की सफाई के लिए बुलाया।

हे भगवान ये क्या हो गया। जिस पानी को पी रहे थे, उसमें तो लाश पड़ी हुई थी। जब पानी से बदबू आनी शुरू हुई तो गृहस्वामी ने पलंबर को पानी के अंडर ग्राउंट टैंक की सफाई के लिए बुलाया। पलंबर ने टैंक के ढक्कर को खोलकर जैसे ही नीचे झांका तो उसकी भी चीख निकल गई। टैंक में एक व्यक्ति की लाश पड़ी थी। वह और कोई नहीं, बल्कि उसी घर का नौकर था। जिस टैंक का पानी घर के लोग पी रहे थे, उसमें पिछले कुछ दिन से लाश पड़े होने की जानकारी मिलते ही घर के सारे लोगों की क्या स्थिति हुई होगी, इसका अंदाजा आप सहज ही लगा सकते हैं।
घटना देहरादून शहर के शहर के बीचों-बीच डालनवाला क्षेत्र की है। मोहनी रोड स्थित एक मकान के अंडर ग्राउंट पानी के टैंक में शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और टैंक से शव को बरामद किया। मौके पर तुरंत एसपी सिटी सरिता डोभाल, सीओ डालनवाला जूही मनराल पहुंचे। शव बाहर निकाल कर देखा तो मकान मालिक दिनेश आनंद ने उसे अपने घरेलू नौकर गोपी ताती पुत्र कांचा ताती निवासी गुरुजंग जोड़ा चाय बागान जलपाईगुड़ी मॉल वेस्ट बंगाल का बताया।
उन्होंने बताया कि करीब 54 वर्षीय गोपी उनके पास पिछले 15 सालों से काम कर रहा था। तीन-चार दिन से वह घर में दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने सोचा कि वह अपने गांव चले गया होगा। वह अक्सर बिना बताए पहले कई बार जा चुका था। गोपी अत्यधिक शराब पीने का आदी था। पुलिस के मुताबिक शव पर चोट के निशान नहीं है। मृतक के परिजनों को सिलीगुड़ी वेस्ट बंगाल में सूचना दी गई है जो कि वहां से चल दिए हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।