बस और डंपर की आमने सामने की टक्कर में सात यात्रियों की मौत, 15 लोग घायल
मध्य प्रदेश के भिंड में एनएच 92 पर भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौके पर ही जान चली गई। ग्वालियर से बरेली जा रही बस सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के भिंड में एनएच 92 पर भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौके पर ही जान चली गई। ग्वालियर से बरेली जा रही बस सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस ग्वालियर से बरेली जा रही थी। बता दें कि सड़क हादसों को रोकने के लिए केंद्र सरकार भी योजना बना रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 7,270 करोड़ रुपये का राज्य सहायता कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है ताकि ”भारतीय सड़कों पर शून्य दुर्घटनाओं” के दृष्टिकोण को साकार करने में मदद मिल सके।घटना गोहद चौराहे के पास की है। हादसा शुक्रवार की सुबह हुआ है। ग्वालियर से बरेली जाने वाली यात्री बस जब गोहद चौराहे पर पहुंची तो भिंड की तरफ से आ रही डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त घटना स्थल पर कोहराम मच गया है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चार घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी मृतकों का शव गोहद अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।



