भारत में लगातार दूसरे दिन 20 हजार से कम मिले कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में नए संक्रमितों की संख्या स्थिर
भारत में कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। लगातार दूसरे दिन भी 20 हजार के कम कोरोना के नए संक्रमित मिले। बुधवार 29 सिंतबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 18870 नए कोविड-19 केस दर्ज हुए हैं। इस दौरान 378 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 33716451 हो गई है। अब तक इससे 32986180 लोग ठीक हो चुके हैं। इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 447751 तक पहुंच गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 5413332 वैक्सीनेशन हुआ है। वहीं, अब तक कुल 876663490 वैक्सीनेशन हो चुका है।पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में मंगलवार 28 सितंबर को 18795 कोरोना के नए मरीज मिले और 179 मरीजों की मौत, सोमवार 27 सितंबर को कोविड-19 के 26041 नए केस और 276 लोगों की मौत, रविवार 26 सितंबर को कोरोना के 28326 नए संक्रमित मिले और 260 लोगों की मौत, शनिवार 25 सितंबर को कोरोना के 29616 नए मामले और 290 लोगों की मौत, शुक्रवार को कोरोना के 31382 नए मामले और 318 लोगों की मौत, गुरुवार 23 सितंबर को कोरोना के 31903 नए संक्रमित और 282 लोगों की मौत, बुधवार 22 सितंबर को कोरोना के 26964 नए मामले और 383 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में चौथे दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या स्थिर बनी हुई है। चौथे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। मंगलवार 28 सितंबर की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 15 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले सोमवार 27 सितंबर को कोरोना के 14 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 832 केंद्रों में 41586 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू पांच अक्टूबर की सुबह तक है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2021.09.28 Health Bulletin
अब तक कुल 7393 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343519 हो गई है। इनमें से 329813 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 19 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 214 है। अब तक प्रदेश में कुल 7393 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। मंगलवार को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 582 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 132 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 375 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।




