Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

WHO से कोवैक्सीन को मंजूरी में लग सकती है देरी, अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में अभी होगी दिक्कत

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से भारत में विकसित को वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग की मंजूरी में और देरी होगी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से भारत में विकसित को वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग की मंजूरी में और देरी होगी। सूत्रों के मुताबिक, संगठन की ओर से वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक को और तकनीकी सवाल भेजे गए हैं। इस झटके से भारतीयों, विशेषकर छात्रों की अंतर्राष्ट्रीय यात्रा योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इस मंजूरी के बिना Covaxin को दुनिया भर के अधिकांश देशों द्वारा स्वीकृत वैक्सीन नहीं माना जा रहा है। भारत बायोटेक के लिए डब्ल्यूएचओ के सवाल हैदराबाद स्थित दवा निर्माता के इस दावे के बावजूद आए हैं, कि उसने मंजूरी के लिए आवश्यक सभी डेटा जमा कर दिए हैं।
देरी का संकेत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के उस बयान के बाद आया है, जब कहा गया था कि वैक्सीन को जल्द ही कभी भी मंजूरी मिल सकती है। न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने पिछले शुक्रवार को कहा था कि वैक्सीन की मंजूरी के लिए दस्तावेज जमा करने की एक प्रक्रिया है। कोवैक्सिन को डब्ल्यूएचओ की आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी जल्द ही मिल जाएगी। इससे पहले नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप के डॉ वीके पॉल ने भी कहा था कि कोवैक्सिन के लिए डब्ल्यूएचओ की मंजूरी इस महीने के अंत से पहले मिलने की संभावना है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।