Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 18, 2026

हल्द्वानी में केजरीवाल के लिए जुटाई गई थी किराए की भीड़, जन आशीर्वाद रैली का प्रचार कर रहा सूचना विभागः धीरेंद्र प्रताप

हल्द्वानी में आम आदमी पार्टी के संस्थापक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जनसभा में किराए की भीड़ जमा करने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही भाजपा की रैली के प्रचार में सरकारी तंत्र को झोंकने के भी आरोप लगे हैं।

हल्द्वानी में आम आदमी पार्टी के संस्थापक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जनसभा में किराए की भीड़ जमा करने के आरोप लगाए गए हैं। इस दावे के साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने रुद्रपुर के समाचार पत्रों की कटिंग भी मीडिया को शेयर की। इसमें ध्याड़ी न मिलने पर श्रमिकों ने हंगामा मचाने की खबर प्रकाशित हुई है। आरोप है कि पंतनगर एयरपोर्ट के बाहर केजरीवाल के स्वागत में भीड़ दिखाने के लिए किराए के मजदूर एकत्र किए गए। फिर इसी भीड़ को हल्द्वानी पहुंचाया गया। समाचारों में उल्लेख किया गया है कि आयोजकों ने चार सौ रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से तय किए। साथ ही भोजन की व्यवस्था का भी वादा किया। जब रैली निपट गई तो श्रमिकों को टरका दिया गया। इस पर उन्होंने नारेबाजी भी की।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि रविवार को हल्द्वानी में आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के स्वागत में जुटी तथाकथित भीड़ को “किराए की भीड़” थी। केजरीवाल की रैली खत्म हुई तो सैकड़ों मजदूरों ने वहां पर रैली के आयोजकों से 400 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से और उन्हें वाहन से वापस घर भेजने की मांग को लेकर नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना इस बात का प्रमाण है कि केजरीवाल को उत्तराखंड में झूठी वाहवाही दिलाने के लिए इस रैली के आयोजकों ने बड़े पैमाने पर पैसा खर्च किया। जो तथाकथित भीड़ दिखाई दी वह परिवर्तन यात्रा में जिस तरह से कांग्रेस की स्वाभाविक रूप से जुटी हुई भीड़ दिखाई देती है, वैसी भीड़ नहीं थी। वह सब एक तरह से आप पार्टी का प्रयोजित कार्यक्रम था।
धीरेंद्र प्रताप ने इसी तरह से भाजपा की जन आशीर्वाद रैली को भी सरकारी यात्राएं करार दिया। कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों के प्रेस नोट सूचना विभाग जारी कर रहा है। रैली की फोटो और वीडियो भी सरकारी सूचना विभाग से पत्रकारों के लिए जारी किए जा रहे हैं। राजनीतिक दल सरकारी अमले को अपने लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। आज भी हरिद्वार की जन आशीर्वाद रैली की फोटो और वीडियो सूचना विभाग के वाट्एसएप ग्रुप से जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता केवल कांग्रेस को भाजपा की विफल सरकार का एकमात्र विकल्प मान रही है। वह दिन दूर नहीं जब फरवरी 2022 में राज्य में चुनाव होंगे तो भाजपा का तो सूपड़ा साफ होगा। आप पार्टी को भी राज्य में अपना खाता तक खोलने के लाले पड़ जाएंगे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *