Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

भगवान कृष्ण की झांकी दर्शन को गए पूर्व सीएम हरीश रावत, लौटते समय कार के बोनट में दिखा सांप

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार के बोनट में सांप दिखने से हड़कंप मच गया। वह सोमवार की रात को गीताभवन में भगवान कृष्ण की झांकी देखने गए थे। वापस लौटते समय ये घटना हुई।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार के बोनट में सांप दिखने से हड़कंप मच गया। वह सोमवार की रात को गीताभवन में भगवान कृष्ण की झांकी देखने गए थे। वापस लौटते समय ये घटना हुई। घटना गत सोमवार की रात करीब 11 बजे की है। पूर्व मुख्यमंत्री घंटाघर स्थित गीता भवन में झांकी के दर्शनों के लिए गए थे। इस दौरान उनकी कार धारा चौकी के बाहर खड़ी थी। झांकी के दर्शन करने के बाद वह वापस धारा चौकी पहुंचे और जैसे ही कार में बैठने लगे तो बोनट पर सांप को बैठा पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। धारा चौकी के इंचार्ज शिशुपाल सिंह राणा मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को भी बुलाया। इतनी देर में सांप अचानक गायब हो गया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस और वन विभाग की टीम से कहा कि सांप को मारा न जाए, उसे सुरक्षित पकड़ा जाए।कार के अंदर सांप की तलाश की जा रही थी, तब तक वह करीब आधा घंटा पुलिस चौकी में बैठे रहे। सांप का पता न लगने के बाद वह काफिले में शामिल कार्यकर्त्ता की कार से अपने आवास तक पहुंचे। एहतियातन कार अभी धारा चौकी के बाहर ही खड़ी की गई है। कार के अंदर सांप की तलाश की जा रही है।