वन आरक्षी भर्ती को लेकर बेरोजगार युवाओं को छल रही भाजपा सरकार: रविंद्र सिंह आनंद
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने प्रदेश सरकार पर वन विभाग में वन आरक्षी की पोस्ट को लेकर युवाओं को छलने का आरोप लगाया।
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने प्रदेश सरकार पर वन विभाग में वन आरक्षी की पोस्ट को लेकर युवाओं को छलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से यह मामला लंबित पड़ा हुआ है और बार- बार इसमें घोटाले सामने आते रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार की मंशा पैसा लेकर नौकरी देने की है। रविंद्र सिंह आनंद ने आरोप लगाया कि सरकार ने जितने भी बेरोजगारों को नौकरी देने की बात की है, सभी विभागों में घोटाले सामने आ रहे है। कभी कहीं ऑडियो लीक होता है, जहां दो लाख रूपये मांगे जाते है तो कहीं कोई वीडियो लीक होता है जहां बारह लाख रूपये मांगे जाते है।रविंद्र सिंह आनंद ने प्रदेश के मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपने प्रचार और प्रसार पर केंद्रित है। आनंद ने आरोप लगाया कि धामी चाहते है कि उनका प्रचार जोर शोर से हो। यह अगले चार माह मात्र अपने प्रचार में ही निकाल देना चाहते है। युवाओं के लिए उनका कोई विजन नहीं है। मात्र कोरी घोषणाएं करने से कुछ नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि बीजेपी अब एक डूबता हुआ जहाज है। आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकार्ता घर घर जा कर लोगों से बात कर रहे है तो लोगों का गुस्सा बीजेपी के प्रति साफ दिखाई दे रहा है। बीजेपी ने केवल युवाओं को छलने का काम किया है। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी का जो आंकड़ा है 23 प्रतिशत है वह उत्तराखण्ड में है। वह भाजपा के शासनकाल में हुआ है।



