Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

168 यात्रियों को लेकर हिंडन एयरबेस पहुंचा एयरफोर्स का विमान, भारत माता की जयकार से गूंजा एयरपोर्ट, यात्रियों में अनारकली भी शामिल

काबुल एयरपोर्ट में फंसे 168 यात्रियों को लेकर सी-17 ग्लोबमास्टर विमान भारत सुरक्षित पहुंच चुका है। ये विमान सुबह करीब 10 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंचा।

काबुल एयरपोर्ट में फंसे 168 यात्रियों को लेकर सी-17 ग्लोबमास्टर विमान भारत सुरक्षित पहुंच चुका है। ये विमान सुबह करीब 10 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंचा। इन यात्रियों में 24 अफगान सिख भी बताए जाते हैं। साथ ही इनमें दो अफगान सांसद यानी सीनेटर शामिल हैं। इसमें तालिबान के खिलाफ मुखर रहीं सीनेटर अनारकली भी शामिल हैं। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान के कब्जे के भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा रहा है। कई विदेशी नागरिक भी असुरक्षा के माहौल को देखते हुए भारत आए हैं।
इससे पहले, दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर काबुल से 3 फ्लाइट आई हैं। ये फ्लाइट दोहा, ताजिकिस्तान होते हुए भारत आई हैं। एक फ्लाइट विस्तारा की, दूसरी एयर इंडिया की और तीसरी इंडिगो की है। सभी फ्लाइट सुबह 4:30 से 6 बजे के बीच आई हैं। इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिये 250 भारतीय आए हैं।
कराया जा रहा है कोरोना टेस्ट
जानकारी मुताबिक, काबुल से भारत आए सभी यात्रियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है। इसके बाद ही एयरपोर्ट से सभी बाहर आ सकेंगे। वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने काबुल से निकाले गए भारतीयों के बारे में जानकारी देते हुए एक के बाद एक ट्वीट किए। उन्होंने एक वीडियो क्लिप भी पोस्ट की है, जिसमें काबुल से निकाले गए लोग ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को निकालने की प्रक्रिया आगे भी चलती रहेगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।