मछली पकड़ने तालाब में गए बच्चे, जाल फेंकते ही नजारा देख घर को भागे उल्टे पैर, फिर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुलाई पुलिस
मछली पकड़ने गए बच्चों की नजर जब तालाब में पड़ी तो सारे भयभीत होकर घर की तरफ दौड़ पड़े। कुछ ही देर में पूरे गांव में खबर फैल गई। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तालाब से महिला का शव बाहर निकलवाया। शव में तीन ईंटे भी कपड़े से बांधी गई थी, ताकि शव पानी में ऊपर न आ जाए। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
घटना उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र में लंढौरा की है। यहां मंगलौर रोड पर काली मंदिर के निकट तालाब में बुधवार को गांव के कुछ बच्चे मछली पकड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान तालाब में जाल फेंकने के दौरान उनकी नजर तालाब में एक महिला का शव पर पड़ी। इस पर बच्चे डरकर घर आ गए। पूरे गांव में तालाब में शव होने की खबर फैल गई। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट और लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। महिला के पांव में कपड़े से तीन ईंट बंधी गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में होने के चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



