दून में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, आनलाइन पसंद कराई जाती थी लड़कियां, सात युवतियों सहित 13 गिरफ्तार
देहरादून पुलिस ने सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। इस धंधे मेंआनलाइन माध्यम से ग्राहकों की बुकिंग की जाती थी। बुकिंग स्काट वेबसाइट के माध्यम से हो रही थी। इसमें लड़कियों की फोटो भेजकर रेट तय किए जा रहे थे। पटेलनगर पुलिस ने इस मामले में छह युवकों और सात युवतियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ये लोग नेपाल, बंगाल, कोलकाता व दिल्ली से लड़कियां मंगवाकर उत्तराखंड में देह व्यापार का धंधा चला रहे थे।
पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि देहराखास क्षेत्र में कुछ व्यक्ति बाहर से लड़कियां बुलवाकर देह व्यापार का धंधा करवा रहे हैं। एसएसआइ भुवन चंद्र पुजारी की देखरेख में पुलिस टीम ने मितांस अपार्टमेंट देवऋषि एन्क्लेव में छापा मारा। इस दौरान बाहर के कमरे में एक युवती व एक युवक, जबकि उसी अपार्टमेंट के दूसरे कमरे में छह युवतियां व पांच युवक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।
पूछताछ करने पर आरोपितों ने बताया कि उनका लीडर अभिषेक कुशवाहा उर्फ वरुण उर्फ साहिल है। वह वेबसाइट व वाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को आनलाइन लड़कियों की फोटो भेजता था। इसकी एवज में वह ग्राहक से 10 हजार रुपये प्रति रात का लेता था। लड़कियों को देहरादून के अलावा मसूरी, ऋषिकेश व अन्य पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों के साथ भेजा जाता था।
पर्यटकों की आमद कम होने व काम न होने के कारण वह अपार्टमेंट में ही देह व्यापार चला रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से ग्राहकों को बुलाने के लिए इस्तेमाल किए गए 17 मोबाइल फोन, एक लैपटाप, वहीं गैंग लीडर के पास से 13 एटीएम कार्ड, एक कार, 16 हजार रुपये नकद व अन्य सामान बरामद किया गया है।
इन्हें किया गया है गिरफ्तार
1-अभिषेक कुशवाह उर्फ वरुण उर्फ साहिल पुत्र अनिल कुमार निवासी E-160 कृष्णा गली भावपुर सादरा दिल्ली (गैंग लीडर)
2-नौशाद हुसैन पुत्र खालिद हुसैन निवासी मौहल्ला औरंगाबाद पो0 ओ0 हुसैनपुर तहसील नजीवाबाद थाना कीरतपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ।
3-राजवीर गिल पुत्र किलवेन्द्र सिह गिल निवासी गाँव कुकियाली पो0 ओ0 गुरबाग तहसील जिला चण्डेर पंजाब ।
4-रसैल हुसैन पुत्र कारी हुसैन निवासी J-1/407 गोविन्द पुरी कालकाजी डीडीए फ्लैट दिल्ली।
5-संजीत भारोई पुत्र सन्तोष भरोई निवासी ग्राम नगेटिया थाना नगेटिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश।
6-सुरेन्द्र सिह पुत्र गोपाल निवासी चन्दनी पो0 व थाना खटीमा जिला उधमं सिह नगर (ड्राईवर)
7-प्रीति पुत्री बनवारी लाल निवासी साकेत इग्नु रोड गली नं0-03 दिल्ली।
8-पलक पुत्री वीरभान निवासी कृष्णा कालोनी शिवाजी हरियाणा।
9-महिमा पुत्री अकासैली तोरबदल निवासी भाजून भट्ट थाना किशनगंज जिला नौदिया कलकत्ता।
10-सोनिया पुत्री मोहन दास निवासी बजीराबाद दिल्ली।
11-लाबोनी पुत्री स्व0 कमल निवासी गोविन्दपुर दिल्ली।
12-नूरेशा खातून पत्नी अमहद निवासी खोडा कालोनी दिल्ली।
13-कुसुमा भूसाल पुत्री टीका राम भूसाल निवासी 95 ए गढी गाँव ईस्ट कैलाश नई दिल्ली स्थाई पता गाँव देशना वार्ड नं0-06 जिला कैलाल नेपाल।




