Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

जानिए आज से अगले तीन दिन का मौसम, कहां होगी बारिश, उत्तराखंड में है यलो अलर्ट, दो दिन होनी है जोरदार बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले तीन दिन तक राज्य में बारिश होगी। 18 और 19 जुलाई को तो भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड में 13 जुलाई से मानसून के दस्तक देने के बावजूद प्रदेश में समान रूप से बारिश नहीं हो रही है। जहां मानसून के दिनों में लगातार बारिश का सिलसिला चलता था, इस बार कुछ देर ही बारिश हो रही है। कई इलाके तो सूखे ही रह गए हैं। वहीं, जब कहीं कुछ देर ही बारिश हो रही है तो मूसलाधार हो रही है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्र में सड़के ध्वस्त हो रही हैं। फिलहाल प्रदेश में 150 से ज्यादा सड़कें प्रभावित हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले तीन दिन तक राज्य में बारिश होगी। 18 और 19 जुलाई को तो भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान संवेदनशील पर्वतीय इलाकों में में भूस्खलन, चट्टान धसने, सड़कों के अवरुद्ध होने के साथ ही नदी और नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों से सचेत रहने को कहा गया है। मैदानी इलाकों में जलभराव हो सकता है। ऐसे में 19 जुलाई तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज शुक्रवार यानी 16 जुलाई को कुमाऊं जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकेगी।

17 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। 18 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 19 जुलाई को भी बारिश का दौर इसी तरह जारी रहेगा। देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 18 व 19 जुलाई को विशेष रूप से सचेत रहने की जरूरत है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।