हाथ गोदकर लिखा एन, मां से मांगी रस्सी, देर रात को इंस्टाग्राम में डाली वीडियो, सुबह फंदे में लटका मिला 10वीं का छात्र
उसने पहले अपने हाथ को गोदकर एन लिखा। फिर देर रात में इंस्टाग्राम में वीडियो डाला। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो 10वीं का छात्र फांसी के फंदे में लटका मिला।
बेचारी मां को क्या पता था कि खेलने के नाम पर रस्सी मांग रहे बेटे के इरादे क्या हैं। हालांकि, मां ने रस्सी न होने की बात कही। उसने पहले अपने हाथ को गोदकर एन लिखा। फिर देर रात में इंस्टाग्राम में वीडियो डाला। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो 10वीं का छात्र फांसी के फंदे में लटका मिला। घटना नैनीताल जिले में लालकुआं क्षेत्र के हल्दूचौड़ की है। पुलिस का मानना है कि ये मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है।बताया जा रहा है कि मूल रूप से मुड़िया बरेली निवासी मुरारीलाल परिवार के साथ हल्दूचौड़ के शिवालिक पुरम आवासीय कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। मुरारी के 10वीं में पढ़ने वाले बेटे विशाल (15 वर्ष) ने शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही फांसी लगा ली। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उसने दरवाजे में बहार से चिटकनी लगाई और टिन शेड के एंगिल से के सहारे लटक गया। करीब छह बजे मां की नजर उस पर पड़ी। इस पर परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को विशाल ने किसी वस्तु से अपना हाथ गोदकर उसमें एन लिख दिया था। फिर अपने छोटे भाई से उसमें पट्टी भी कराई। रात को उसने मां से कहा कि सुबह उसे उठकर रस्सी कूदनी है। इसलिए उसने रस्सी मांगी। मां ने रस्सी नहीं होने के चलते मना कर दिया। घटना के समय उसके पिता लखनऊ गए थे। घर में मां व दो छोटे भाई मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि वह आधी रात तक जागता रहा और मोबाइल देखता रहा। रात को उसने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के स्टेट में एक जिंदगी के पांच सच नाम से एक वीडियो भी शेयर की। पुलिस के मुताबिक, परिजनों व उसके दोस्तों ने बताया कि विशाल मेहनती, हंसमुख और मिलनसार स्वभाव का था। वह पिछले दो दिन से परेशान लग रहा था। वह साथियों के साथ भी गुमसुम रहता था। घर में भी उसका व्यवहार परिवर्तित था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को पैतृक गांव बरेली ले गए।




