Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 25, 2026

चाय बागान में युवक की पीटकर हत्या, भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

देहरादून में विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चाय बागान में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक के भाई की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

देहरादून में विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चाय बागान में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक के भाई की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है।
जानकारी के अनुसार सौरभ उर्फ सागर (23 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी लक्ष्मीपुर शनिवार को अचानक लापता हो गया। जब देर शाम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। शनिवार देर रात पुलिस को चाय बागान में शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर कोतवाल प्रदीप बिष्ट मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। यहां चार गिलास व चार डिस्पोजल प्लेट पड़े हुए थे। इससे लगता है कि चारों युवक के बीच खाने पीने के बाद में किसी बात को लेकर कोई कहासुनी हुई। इसको लेकर तीन युवकों ने मारपीट कर सौरभ उर्फ सागर की हत्या कर दी।
सौरभ के सिर पर चोट के निशान हैं और नाक से खून बह रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पेशे से ड्राइवर सौरभ की हत्या के मामले में उसके छोटे भाई रोहित ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल के अनुसार हत्या करने वालों की तलाश की जा रही है।