Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में एक जून को इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, ओरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में इन दिनों अमूमन अधिकांश स्थानों पर हर दिन बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुबातिक बारिश का क्रम अभी जारी रहेगा। एक जून को तो कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।


उत्तराखंड में इन दिनों अमूमन अधिकांश स्थानों पर हर दिन बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुबातिक बारिश का क्रम अभी जारी रहेगा। एक जून को तो कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस दिन के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दो जून को यलो अलर्ट है। तीन व चार जून को पर्वतीय इलाकों में ही बारिश हो सकती है, वहीं, मैदानी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक आज 31 मई को भी पर्वतीय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्र में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इस दिन राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन करे साथ बिजली चमकने की संभावना है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं तीव्र बौछार पढ़ने की संभावना है। मैदानी क्षेत्र में कहीं कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चल सकती है।
उन्होंने बताया कि एक जून को ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। इस दिन ओरेंज अलर्ट है। देहरादनू , बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं तेज बौछार पड़ सकती हैं। मैदानी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्र में गर्जन के गर्जन के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
दो जून का यलो अलर्ट है। इस दिन कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। मैदानी इलाकों में कहीं कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने की संभावना है। उन्होंने बताया कि तीन और चार जून को पर्वतीय क्षेत्र में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।