Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

केंद्रीय कामगारों के लिए खुशखबरी, एक अप्रैल से मिलेगा डेढ़ करोड़ श्रमिकों को महंगाई भत्ता, आदेश जारी

केंद्रीय क्षेत्र में कार्यरत सभी श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ते की राशि 1 अप्रैल 2021 से बढ़ाने का आदेश चीफ लेबर कमिश्नर ने जारी कर दिया है। इस फैसले से डेढ़ करोड़ श्रमिकों को लाभ मिलेगा।

केंद्रीय क्षेत्र में कार्यरत सभी श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ते की राशि 1 अप्रैल 2021 से बढ़ाने का आदेश चीफ लेबर कमिश्नर ने जारी कर दिया है। इस फैसले से डेढ़ करोड़ श्रमिकों को लाभ मिलेगा। कोरोना काल में इस फैसले से कामगारों को बड़ा लाभ मिलेगा। चीफ लेबर कमिश्नर डीपीएस नेगी के मुताबिक इस फैसले के लागू होने से हर श्रमिक को प्रति महीने 105 रुपये से 212 रुपये तक लाभ मिलेगा। श्रम मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि केंद्रीय सेवा के विभिन्‍न श्रेणी के करीब डेढ़ करोड़ श्रमिक इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण परिवर्तनशील महंगाई भत्‍ता नहीं बढ़ाया जा सका था।
श्रम मंत्रालय की एक रिलीज के मुताबिक-ऐसे समय में जब देश कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। केंद्रीय क्षेत्र में विभिन्न अनुसूचित रोजगारों में लगे विभिन्न श्रेणी के श्रमिकों को एक बड़ी राहत देते हुए, श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने 1.4.2021 से परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वीडीए) की दर को रिवाइज करने का फैसला किया है। परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वीडीए) की दर को जुलाई से दिसंबर 2020 के बीच इंडस्ट्रियल वर्करों के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स की औसत दर के आधार पर तय किया गया है।
श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा-मुझे यह बताते हुए प्रसन्‍नता हो रही है कि हमारे मंत्रालय की ओर से केंद्रीय क्षेत्र में अनुसूचित रोजगारों में कार्यरत श्रमिक भाई-बहनों के लिए दिए जाने वाले महंगाई भत्‍ते की राशि एक अप्रैल 2021 से बढ़ाए जाने का आदेश मुख्‍य श्रम आयुक्‍त की ओर से जारी किया गया है। इसका लाभ तुरंत ही मिलना शुरू हो जाएगा। इससे करीब डेढ़ करोड़ श्रमिक भाई-बहनों को उनकी दैनिक मजदूरी में इस बढ़ोत्‍तरी का सीधा लाभ मिलेगा।