Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन चार हजार से कम मिले नए संक्रमित, 70 की मौत, टीकाकरण हुआ कम

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों की संख्या में मामूली कमी आई है। शुक्रवार 21 मई की शाम सात बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में 3626 नए संक्रमित मिले और 70 लोगों की कोरोना से जान गई।


उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों की संख्या में मामूली कमी आई है। शुक्रवार 21 मई की शाम सात बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में 3626 नए संक्रमित मिले और 70 लोगों की कोरोना से जान गई। राहत की बात ये है कि इस अवधि में 8731 लोगों ने कोरोना को मात दी। वर्तमान में एक्टिव केस भी 633773 हो गए हैं। गुरुवार 20 मई को 3658 नए संक्रमित मिले थे और 80 लोगों की मौत हुई थी। टीकाकरण भी कम हो रहा है। पहले सामान्य दिनों के हिसाब से टीकाकरण आधा रह गया है। कंटेनमेंट जोन भी घटकर 558 से 531 हो गए हैं। उत्तराखंड में 25 मई की सुबह तक तक कोरोना कर्फ्यू है।


घट रही है टीकाकरण की संख्या
अब तक उत्तराखंड में नए संक्रमितों के मामले में तीन बार आठ हजार का आंकड़ा एक दिन में पार हो चुका है। वहीं, पहली बार नौ हजार का आंकड़ा शुक्रवार सात मई को पार हुआ था। यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 231 केंद्र में 14860 लोगों को टीके लगाए गए। गुरुवार 20 मई को 295 केंद्रों में 15959 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए थे। ये संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा आधी है। साथ ही कंटेनमेंट जोन 531 हैं। यहां एक तरीके से पूर्ण लॉकडाउन है।


सर्वाधिक संक्रमित देहरादून में मिले
उत्तराखंड में शुक्रवार को भी सर्वाधिक नए संक्रमित देहरादून में मिले। देहरादून में 699, नैनीताल में 555, हरिद्वार में 535, उधमसिंह नगर में 383, चमोली में 238, बागेश्वर में 215, रुद्रप्रयाग में 193, अल्मोड़ा में 187, पिथौरागढ़ में 178, पौड़ी में 177, टिहरी में 129, उत्तरकाशी में 89, चंपावत में 48 नए संक्रमित मिले।


मौत की दर 1.82 प्रतिशत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 307566 हो गई है। इनमें से 233266 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में कुल 5600 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 1.82 है। वहीं, रिकवरी 75.84 फीसद है।


पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में गुरुवार 20 मई को 3658 नए संक्रमित मिले थे, बुधवार 4492 नए संक्रमित, मंगलवार 18 को 4785, सोमवार 17 मई 3719 नए संक्रमित, रविवार 16 मई को 4496, शनिवार को 15 मई को 5654, शुक्रवार 14 मई को 5775 नए संक्रमित मिले थे। वहीं, सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। शनिवार 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।


531 स्थानों पर लॉकडाउन
उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 531 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। संक्रमितों के लिहाज से ये संख्या घटती बढ़ती रहती है। यहां लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे स्थानों में सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। वहीं, लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एक परिवार के एक सदस्य को आवश्यक वस्तु के लिए मोबाइल वेन तक जाने की अनुमति है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।